छोटे - छोटे बच्चों ने नन्ही सी उम्र में रखा पहला रोजा
6 साल के मासूम उवेश खान व 5 साल के अजबान सलमानी ने रखा पहला रोजा...
कलियर । रमजान उल मुबारक का पाक व बरकतों वाला महीने में सभी मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं वही छोटे से छ: साल के मासूम
उवेश खान व पांच साल के मासूम अजबान सलमानी ने 13:30 घंटे का पहला रोजा मुकम्मल किया । पांच व छ: वर्ष के नन्हे बच्चों ने शुक्रवार को अपना पहला रोजा रखा।
बच्चों ने अपने परिवार के साथ सुबह सहरी की और दिनभर भूख प्यास रखकर अपना पहला रोजा रखा रमजान का पवित्र महीना रहमतों व बरकतों का महीना है इसलिए इस महीने में मुसलमान समुदाय के लोग रोजे रखते हैं और ज्यादा से ज्यादा इबादत करते हैं और अल्लाह की इबादत करने में बड़े तो बड़े नन्हे मुन्ने बच्चे भी पीछे नहीं रहते हैं । रमजान के पाक महीने में बच्चों में भारी उत्साह देखा जाता है । नन्हे बच्चे उवेश खान व अजबान सलमानी के परिजनों ने बच्चे का पहला रोजा रखने पर अपनी खुशी जाहिर की।