विधानसभा पिरान कलियर के अलग अलग क्षेत्र में विधायक हाजी फुरकान अहमद ने करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों का फीता काट कर उद्धघाटन किया...

विधानसभा पिरान कलियर के अलग अलग क्षेत्र में विधायक हाजी फुरकान अहमद ने करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों का फीता काट कर उद्धघाटन किया... 

पिरान कलियर । मंगलवार को विधायक हाजी फुरकान अहमद ने विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र के 
ग्राम दौलतपुर में 810 मीटर लंबी सड़क जो लगभग 55 लाख रुपये की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल से बनने वाली सड़क और
 मुलदासपुर माजरा गांव में रविदास मंदिर से शमशान घाट बनने वाली सड़क जो लगभग 31 लाख रुपये की लागत से तैयार की जायेगी । और साथ ही एक सड़क जो प्रधानमंत्री मंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाई जाने वाली सड़क जो पथरी से ग्राम मुलदासपुर होते हुए
 दौलतपुर से जादूपुरी तक बनाई जानी जो लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से और
 कलियर में लगभग 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़को का फीता काटकर उद्घाटन किया। और
 कलियर में कब्रिस्तान की बाउंड्री जो लगभग 17 लाख रूपये की लागत से तैयार की जायेगी। इस दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि ग्राम दौलतपुर में आज मुख्य सड़क का उद्घाटन किया गया है जो काफी समय से टूटी पडी थी और ग्राम  मुलदासपुर में रविदास मंदिर से शमशान घाट तक बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया गया है वही गाँव से जिस रास्ते से अर्ती को शमशान घाट तक ले जाया जाता था वो बहुत ही खस्ता हाल था और बरसात में रास्ते पर पानी  भर जान से अर्ती को शमशान घाट तक ले जाने में लोगों को काफी कठनाईयो का सामना करना पड़ता था । और विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है ओर विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह प्रतिबद्ध है।क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना उनका वायदा। इस दौरान ग्राम दौलतपुर में  पू्र्व जिला पंचायत सदस्य भूप सिंह, कांग्रेस नेता कृष्णपुरी, पू्र्व प्रधान जोधराज , मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, प्रमोद शर्मा, अशोक कुमार, संजय, और ग्राम मुलदासपुर में  अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली, प्रधान देवराज,देवराज ग्राम पंचायत सदस्य, सुमित सैनी, महावीर, CP सिंह एडवोकेट, मौ0 नफीस, संदीप सैनी, सुधानसु  और पिरान कलियर से अकरम प्रधान, इस्तेकार प्रधान, असद, नाजिम त्यागी, वसीम आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज