विधानसभा कलियर में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रत्येक को मिल रहा लाभ... मुनीश सैनी

विधानसभा कलियर में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन
 भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रत्येक को मिल रहा लाभ... मुनीश सैनी
पिरान कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल के शक्ति विहार कॉलोनी मे लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया सम्मेलन में पहुंचे 
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है । जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा भाजपा सरकार सर्वजन के हितों और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है । ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा विकास कार्य सरलीकरण समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धांत पर हो रहे हैं मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड ने कहा कि भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त शान बनाने में मदद मिल रही है । जिसमे भाजपा नेताओं एवं वक्ताओ ने सभी कॉलोनी वासी की समस्या सुन उनका जल्दी से जल्दी समाधान करने का आश्वासन दिया एवं लाभार्थी से संपर्क कर उनका सम्मान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलायी जा रही सैकड़ो योजनाओं के लाभार्थीयों ने मोदी जी का धन्यवाद किया एवं लोकसभा मे पूर्ण समर्थन कर उन्हें जिताने का वादा किया । 

वही कार्यक्रम संयोजक आकाश छाछर मीडिया प्रभारी एवं सह- संयोजक राजीव धीमान रहे कार्यक्रम संचालन आकाश छाछर ने किया जिसमे मुख्य अथिति के रूप मे प्रदेश सह प्रभारी उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा मुनीश सैनी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा धीर सिंह , जिला मीडिया प्रभारी एवं सुभाष नगर मंडल प्रभारी पंकज नंदा , मंडल अध्यक्ष सुभाष नगर आदित्य रोड , मंडल अध्यक्ष कलियर पंकज पाल , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान ,मंडल मंत्री सुभाष नगर पिंकी बर्मन, प्रभा भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष दमयंती नेगी, मोर्चा कार्यालय प्रभारी छाया छाछर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा सोनू बिरला, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पुलकित चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष निररोत्तम योगी, समाज सेवी अमित केशला, सुमित संसिया,आदि भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ो कॉलोनी वासी उपस्थित रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज