विधानसभा भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम कुंजा बहादरपुर में भारतीय जनता पार्टी ओ. बी. सी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन...
विधानसभा भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम कुंजा बहादरपुर में भारतीय जनता पार्टी ओ. बी. सी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन...
विधानसभा भगवानपुर क्षेत्र के कुंजा बहादरपुर गाँव मे भारतीय जनता पार्टी ओ. बी. सी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
ओबीसी मोर्चा सहप्रभारी उत्तरप्रदेश मुनीश सैनी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए । सभी कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड में पांचो लोकसभा सीटों को 5 लाख से ज्यादा वोटो से जीतने का लक्ष्य रखा उन्होंने कहा कि समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जो विकास की योजनाएं धरातल पर उतारी गई है उन्हें जनता तक पहुंचना है
उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार 400 पर का नारा दिया है हमारे पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री की योजनाएं नकल विरोधी कानून एवं समान नागरिकता कानून के बारे में जनता को अवगत कराया है । कि इस क़ानून के आने से जनता को क्या क्या लाभ है प्रत्येक व्यक्ति को इस कानून की पूर्ण जानकारी होनी चाहिये ।
वही उप प्रमुख प्रमोद सिंह ने कहा कि आज जो भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन में लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी गई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को किस तरीके से कार्य करना है और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे तरीके से तैयार हैं ।
और जो अबकी बार 400 पर का नारा है उसे साकार करके दिखाएंगे । और भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में पूरे तरीके से अपना परचम लहराएगी । इस दौरान अनिल प्रधान, राजू चौधरी मंडलअध्यक्ष, सतपाल सिंह, अदित्य रोड सुभाषनगर मंडल अध्यक्ष, राजकुमार, मनोज चौधरी, भरव सिंह प्रजापति, ब्रिजेश सिहं, महामंत्री उमेश धीमान, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सैनी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे