पिरान कलियर।कलियर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को नशे की बडी़ खेप के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से सात किलों गांजा बरामद किया है।नशे के बड़े सरगना जाकिर ने कलियर मे रहकर नशे के कारोबार से बडी़ सम्पत्ति को इकठ्ठा किया है,जिसें पुलिस जल्द धवस्त करने की तैयारी मे जुट गई है।आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी ठीक नही है और आरोपियों के ऊपर उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों मे अपराधिक मुकदमे दर्ज है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस मे मुकदमा दर्ज किया और उन्हें कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।पुलिस आरोपियों की हिस्ट्री खलने की भी तैयारी कर रही है।थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम मे व पुलिस अधीक्षक देहात तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रूड़की के कुशल पर्यवेक्षण मे नशे की रोकथाम करने हेतु पुलिस द्वारा सगन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अंतरराज्यीय गिरोह के दो नशा तस्कर रहीश कॉलोनी के पास गांजा की बडी़ खेप सप्लाई कर रहें है।सूचना मिलतें ही पुलिस मौकें पर पहुंची और नशा तस्करों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने सात किलों गांजा बरामद किया है।पुलिस पूछताछ मे आरोपियों ने अपना नामपता जाकिर पुत्र ताहिर व इरशाद पुत्र इसाक निवासीगण रहीश कॉलोनी मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर बताया है।पुलिस आरोपियों द्वारा नशा बेचकर इकठ्ठा की गई संपत्ति की वाणिज्यिक इन्वेस्टिगेशन कराने की तैयारी मे जुट गई है और पुलिस आरोपियों की सम्पत्ति को जल्द धवस्त करने की कार्यवाही कर सकती है।इसके अलावा पुलिस आरोपियों की हिस्ट्री शीट खोलने की तैयारी मे है।बताया गया है कि जाकिर नशे का एक बडा़ सरगना है और इसके तार उत्तराखंड के अलावा और भी अन्य राज्य मे जुड़े हुए है।जाकिर ने कलियर मे रहकर नशा बेचकर बडी़ सम्पत्ति को इकठ्ठा कर किया है और इसके साथ कलियर मे ओर भी इसके साथी पुलिस की रडार पर है,जिन्हें पुलिस जल्द सलाखों के पीछे भेजने की तैयारियां कर रही है।अब से पहले जाकिर का साला शोएब भी गांजा के साथ एसटीएफ देहरादून की टीम ने गिरफ्तार किया था और उसने भी टीम के सामने जाकिर का गांजा बेचना कबूला था।इसके अलावा आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी ठीक नही है और आरोपियों के ऊपर उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों मे अपराधिक मुकदमे दर्ज है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस मे मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट मे पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक आमिर खान,उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज,हेड़ कांस्टेबल रविंद्र बालियान,अलियास अली,जमशेद अली,सोनू चौधरी,जयप्रकाश आदि सामिल रहें।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज