शंतरशाह। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी मुनीश सैनी ने रात्रि प्रवास के दौरान शंतरशाह गांव में बूथ प्रभारियों से वार्ता की जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने की रूप रेखा बनाई गई। इसके मौके पर भाजपा के सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मेरा बूथ सबसे मजूबत सिद्धांत पर कार्य करने पर बल दिया। और सभी पन्ना प्रमुखों को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी मुनीश सैनी, मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड, मंडल महामंत्री सुरेश सैनी , महामंत्री विपिन सैनी, रणवीर प्रधान, नितिन गुप्ता, राजू कश्यप, सुबोध कश्यप, बबलू कश्यप, सुबोध कश्यप, मोहित मित्तल, मांगेराम सैनी, बलराम सैनी, नरेंद्र सैनी, नेमचंद सैनी, सचिन सैनी, धनीराम सैनी, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज