रूडकी । बेटा ही निकला वारदात का मास्टर माइंड-नोएडा से बुलाए गए थे शूटर..एंकर...बता दे पुलिस ने जोगेंद्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी की है। हत्या की साजिश मृतक के बेटे द्वारा रची गई थी और अपने दोस्तों से वारदात को अंजाम दिलवाया। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने बताया 27 दिसंबर की रात पनियाला रोड पर पेट्रोल पंप के स्वामी जोगेंद्र चौधरी की कुछ युवकों ने उनके कार्यालय में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था मामले में अलग अलग टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज,सर्विलांस और मुखबिर आदि के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि मृतक का बेटा अनुराग नशे का आदि है और आपराधिक किस्म के युवाओं के साथ उसका मिलना जुलना है। पता लगा कि एक अपराधी प्रिंस खटाना जो कि नोएडा का निवासी है उसकी अनुराग से दोस्ती है वह 27 दिसंबर को रुड़की आया था। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस खटाना को गिरफ्तार किया। प्रिंस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अनुराग के कहने पर जोगेंद्र की हत्या की है। प्रिंस की निशानदेही पर तीनों शूटरों को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। बाइट... प्रमेंद्र डोभाल (एसएसपी हरिद्वार)
कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...
दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक के साथ चादर ले जाते हुए वीडियो वायरल... कलियर। (इकराम अली)दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीद में घोटाले के आरोप दो कर्मचारियों पर लगे हैं। लेखाकार की शिकायत पर दरगाह प्रबंधक रजिया ने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपित कर्मचारी दरगाह प्रबंधक रजिया को पैसे (नजराना) देता हुआ दिखाई दे रहा है। यही नहीं, वीडियो में आरोपी कर्मचारी दरगाह प्रबंधक के साथ दरगाह में हाजिरी लगाते और चादरपोशी करते हुए भी नजर आ रहा है।मामले में जहां एक ओर कर्मचारियों पर घोटाले की जांच प्रक्रिया चल रही है, वहीं प्रबंधक और आरोपी कर्मचारी का यह वायरल वीडियो चर्चाओं का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी या नहीं।वहीं प्रबंधक और आरोपी कर्मचारी का यह वीडियो चर्चाओं का बाजार गर्म कर रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है ताकि दरगाह प्रबंधन की छवि धू...