कलियर पुलिस ने बिछड़े चार साल के मासूम को परिजनों से मिलाया परिजनों के चहरे पर आई मुस्कान.... पिरान कलियर। रविवार को कलियर दरगाह क्षेत्र में एक 4 वर्ष का मासूम बच्चा जो लावारिस हालत में घूम रहा था। जिसको पुलिस द्वारा कलियर थाने पर लाया गया । और परिजनों की तलाश में दरगाह क्षेत्र की मस्जिदों में लाउडस्पीकर के माध्यम से एलाउंसमेंट कराया गया और बच्चे का फोटो लेकर दरगाह क्षेत्र में भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में लोगों को दिखा दिखा कर परिजनों के बारे में जानकारी की गई जिसके बाद उक्त बच्चे का नाम मोहम्मद अमन पुत्र नन्नू निवासी कमला नेहरू नगर पटना पता चला जिससे बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । वही परिजन अपने बच्चे को सकुशल मिलने पर बहुत खुश हुए और साथ ही कलियर पुलिस का आभार व्यक्त किया । इस दौरान पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी अलियास अली, मांगी देवी शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज