पिरान कलियर में फोर व्हीलर पार्किंग के ठेकेदार द्वारा जायरीनों से की जा रही है अवैध वसूली... पिरान कलियर। में शुक्रवार को बाहर से आये जायरीनों के वाहनों की पार्किंग को लेकर की जा रही है अवैध वसूलीवही जायरीन अपनी मन्नत मुरादे लेकर अलग अलग स्थाने पहुंचे हैं और अपने वाहनों को दरगाह क्षेत्र पार्किंग में लगाते हैं वही दरगाह पार्किंग ठेकेदार जायरीनों के वाहनों को खडा़ करा के उनसे मनमानी अवैध वसूली की जाती है वही अलग अलग राज्यों मुम्बई,गुजरात,राजस्थान,मध्यप्रदेश,दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश आदि से जायरीन पिरान कलियर पहुंचते है इस दौरान दरगाह फोरव्हीलर पार्किंग ठेकेदार चादीं काटने में लगे रहते हैं और जायरीनों के वाहनों से नियमविरुद्ध सुविधा शुल्क वसूली किया जाता है ।इतना नही दरगाह प्रशासन की आंखों मे धूल झोकर पार्किंग ठेकेदार के आदमियों ने जायरीनों के वाहनों से 30 रूपये की जगह 50 रूपये और 50 रूपये की जगह 100 रूपये और 200 रूपये प्रति वाहनों से वसूली की गई । वही मुम्बई से आये जायरीनों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी बस की जो रसीद दी गई है वो 200 रूपये की है और जो बस की रसीद देने के लिए आया था वह रसीद पर ₹200 लिखने के लिए इंकार कर रहा था । जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि पार्किंग के नाम पर ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली की जा रही है वही दरगाह प्रबंधक रजिया ने जानकारी देते हो बताया कि दरगाह की ओर से जो फोर व्हीलर ठेका दिया गया है उसमें छोटे वाहन के ₹30 और बड़े वाहन के ₹50 प्रति वाहन से शुल्क लिया जाता है और अगर ठेकेदार द्वारा इससे अधिक वसूली की जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और ठेका निरस्त कर दिया जाएगा ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज