किसान मजदूर संगठन सोसायटी द्वारा हरिद्वार जिले में लगातार सभी विधानसभाओं में संगठन विस्तार पर लगातार कार्य चल रहा है इसी श्रृंखला में गुरूवार को ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम जसवावाला में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता राजकरण सैनी द्वारा की गई संचालन राजपाल कंबोज ने किया ,इस बैठक में राष्ट्रीय ,प्रदेश एम जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों उपस्थित रहे , इस बैठक ने ज्वालापुर विधान सभा की महिला अध्यक्ष की घोषणा की गई, साथ ही महिला जिला अध्यक्ष हरिद्वार की भी घोषणा की गई, और साथ ही मनिता सैनी निवासी जसवावाला को विधानसभा अध्यक्ष और सुमन सैनी निवासी जसवावाला को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया यह घोषणा जिला अध्यक्ष दीपक सैनी जी द्वारा की गईl कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक सैनी जी द्वारा संगठन के बारे में गांव के गणमान्य लोगों को जानकारी दी गई, और बताया गया कि संगठन किस प्रकार से निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहा है, इस डेंगू जैसी महामारी में राष्ट्रीय ब्लड बैंक प्रभारी योगेंद्र सैनी जी लगातार संगठन के लोगों से सहयोग लेकर आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं ,जैसे ही किसी मरीज को प्लेट्स या रक्त की आवश्यकता होती है प्रभारी जी तुरंत संगठन के लोगों से सहयोग लेकर मरीज को तुरंत प्लेटलेट्स और रक्त मुहाइया कराते हे संगठन की रीति नीति से प्रभावित होकर लोगों ने संगठन से जुड़ने के लिए भारी तादाद मैं इच्छा जताईl इस घोषणा कार्यक्रम में सुबोध सैनी , सुनीता देवी ,मगन देवी , प्रीति ,सुभाष ,महेंद्र, प्रमजित ,राजकुमार,विकाश आदि गांव के गण मान्य लोग उपस्थित रहे l

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज