हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में धूमधाम से बनाया गया राज्य स्थापना दिवस धनौरी। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के बलिदानो से हासिल हुआ है। हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए कि इस राज्य को आंदोलनकरियों के सपने के अनुरूप बनाएं। इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। विधायक बत्रा बृहस्पतिवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि है। वीर आंदोलनकरियों के चलते ही हमें अलग राज्य मिला है। हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजयवीर पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के कण-कण को शहीदों ने अपने खून से सींचा है। यह मिट्टी हमेशा राज्य आंदोलनकारी की ऋणी रहेगी। आरएसएस के जिला कार्यवाहक डॉ. अंकित सैनी ने कहा कि उत्तराखंड सेवा और समर्पण की भूमि है। यहां देश और मातृभूमि पर बलिदान होने वाले वीरों की कमी नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की जबकि संचालन डॉ. दीपमाला कौशिक ने किया।इससे पहले छात्र-छात्राओं की ओर से गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी नृत्य तथा गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों के प्रस्तुति देखकर अतिथियों ने सांस्कृतिक समिति की सराहना की। अतिथियों की ओर से कॉलेज के संस्थापक शिक्षाविद डॉ. तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डॉ आदित्य गौतम ने अतिथियों का आभार जताया इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. ज्योति जोशी, राकेश चौधरी, मांगेराम, आयुषी पंवार, डा. अंजू, डॉ रविंद्र सैनी डॉ. मीनाक्षी, राहुल देव, आशीष सैनी, शरद पांडे, गौरव सैनी, डॉ भूपेंद्र सिंह, साक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज