हरिद्वार विश्वविद्यालय में श्री सत्य साई बाबा के 98 वें जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन . श्री सत्य साई बाबा के 98 वे जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार विश्वविद्यालय , रुड़की के परिसर में श्री सत्य साई सेवा संस्थान, रूड़की व हरिद्वार विश्वविद्यालय के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर का उद्घाटन कुलाधिपति श्री सत्येंद्र गुप्ता एवं मुख्य अतिथि श्री प्रदीप बत्रा व उनकी पत्नी मनीषा बत्रा ने विश्वविद्यालय में फीता काट कर किया। रक्तदान शिविर का संचालन उप कुलपति डॉक्टर रमा भार्गव, डॉक्टर तृप्ति, मुन्शी राम अरोरा, प्रदीप भंडारी एवं कार्तिक के द्वारा किया गया ।डॉक्टर तनवीर सिंह एवं डॉक्टर शुभम सैनी एवं मदर टेरेसा ब्लड सेंटर, रुड़की की टीम के सहयोगी कर्मचारियों ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया । छात्रों स्टाफ तथा शिक्षकों के द्वारा बड़े उत्साह में प्रतिभा लिया गया लगभग 55 यूनिट का रक्त प्रदान किया गया । वही प्रदीप बत्रा ने रक्तदान सर में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के रक्तदान शिविरों में अपना सहयोग प्रदान करें । जिससे जरूरतमंद लोगों को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके । कुलाधिपति श्री सत्येंद्र गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों एवं छात्रों को मानव सेवा समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज