पिरान कलियर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को मय चोरी के सामान सहित धर दबोचा... कलियर पुलिस ने एक चोर को मय चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी की गई दो शटरिंग लोहे की प्लेट बरामद की है वही जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को गौरव भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार निवासी जग्गी गार्डन बलदेव नगर अंबाला सिटी हरियाणा ने कलियर थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम रहमतपुर हाईवे पर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है जहां से दो शटरिंग लोहे की प्लेट चोरी हो गई प्लेटो पर कंपनी ने अपना निशाना भी लगा रखा है तहरीर के आधार पर कलियर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और साथ ही पुलिस ने एक टीम का गठन कर तलाश शुरू कर दी थी वही 18 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रहमतपुर कलियर मार्ग तिराहे पर केमिकल फैक्ट्री जाने वाले लिंक मार्क पर एक व्यक्ति लोहे की प्लेट लेकर खड़ा है पुलिस मुखबिर की सूचना पाकर मौके पर पहुँच कर एक युवक अजीम खान पुत्र नसीम निवासी वार्ड नंबर 4 महमूदपुर कस्बा व थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो लोह की शटरिंग प्लेट बरामद की है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है इस दौरान पुलिस टीम में अपर उप निरिक्षक केसर सिंह, भादुराम वर्मा,वीरेंद्र यादव शामिल रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज