हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के 10 छात्र-छात्राओं का चयन कैंपस प्लेसमेंट के जरिए चयनित किए गए कॉलेज के मेधावी छात्रधनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के 10 छात्र-छात्राओं का सिडकुल स्थित कंपनी में चयन किया गया है। एम एस सी तथा बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। छात्र-छात्राओं के चयन पर कॉलेज में खुशी का माहौल है। प्रबंध समिति की ओर से छात्र छात्राओं को बधाई दी गई।सिडकुल स्थित कंपनी की ओर से 31 अक्टूबर को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाई गई थी। साक्षात्कार के बाद कंपनी प्रतिनिधियों की ओर से 10 छात्र छात्राओं का ट्रेनिंग के लिए चयन किया गया है। शनिवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चयनित छात्र छात्राओं को बधाई दी गई। प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि इस क्षेत्र के किसी कॉलेज से पहली बार इतनी संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं से मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करने की अपेक्षा की। चयनित छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति के सचिव डॉ आदित्य सैनी, हर्ष सैनी, प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम, उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने भी शुभकामनाएं दी। इससे पहले जुलाई महीने में भी कॉलेज के 31 छात्र-छात्राओं को कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए रोजगार मिला था। देहात क्षेत्र के किसी कॉलेज के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।इन छात्र-छात्राओं का हुआ चयनआस मोहम्मद, प्रिया, अंजली सैनी, हिमांशु, निकिता उपाध्याय, ज्योति सैनी, रश्मि, राधा वर्मा, शबाना राव, स्नेहलता।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज