भगवानपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खनन माफ़ियाओं द्वारा रतमाऊ नदी का सीना चीर कर दिन रात धडल्ले से चला रहे है अवैध खनन का कारोबार ...जंहा एक और अवैध खनन को लेकर उत्तराखंड सरकार ने खनन माफियाओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हुए है।वही जनपद हरिद्वार में खनन माफियाओ के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।उत्तराखंड सरकार व जिला अधिकारी हरिद्वार के सख्त आदेश बाद भी खनन माफियाओं ने सरकार के आदेश को ताक पर रखकर बैखौफ होकर दिन- रात अवैध खनन से लदे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को सड़कों पर दौड़या जा रहा है ।वही जिला अधिकारी के खनन बंद के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।खनन माफिया दिन रात नदियो का सीना चीरकर इस काले कारोबार से जमकर चांदी काट रहे हैं और राजस्व को आय दिन मोटी रकम का चूना लगाया जा रहा है। जिला अधिकारी हरिद्वार के सख्त आदेश खनन बंद के बावजूद भी दादुबास, लाम क्षेत्र रतमाऊ नदी व मजाहिदपुर की रतमाऊ नदी से खनन माफिया दिन रात ट्रैक्टर ट्रॉली से खनन उठाकर नदी का शीना खोखला कर रहे है।दादुबास, लाम व मजाहिदपुर की रतमाऊ नदी मैं रात के समय मैं खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं वही भागवानपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि अगर कोई भी खनन कारोबारी खनन करता पकडा गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की माने तो इमली चौकी क्षेत्र के हददीपुर से दिन रात लगातार अवैध खनन से लतपत ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को खनन माफ़िया भीड़ से लेकर गुजरते है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और पहले भी कई बार सड़क हादसे हो गये है फिर भी इन खनन माफियाओं के होसलों बुलंद नजर आ रहे हैं लेकिन इन खनन माफियाओं पर पुलिस प्रशासन का चाबुक चलता नजर नहीं आ रहा है। वही जिलाअधिकारी ने रतमाऊ नदियों से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन इसके बावजूद भी खनन माफिया बेरोक टोक दिन रात खनन करने में लगे हुए हैं।वही खनन अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि क्षेत्र में खनन होने की सूचना मिल रही जल्द ही इन अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज