इकबालपुर। खाताखेडी क्षेत्र में लगभग एक दर्जन गन्ने के कोल्हू चर्खीयो में प्लास्टिक, पन्नी, रबड़ जलाकर प्रदूषण फैलाकर लोगो को कर रहे है बीमार दमा से पीड़ित लोग भी इन से परेशान।रबर, पन्नी,प्लास्टिक जलने से क्षेत्र के लोगों में गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा जताया जा रहा है लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। आपको बता दें कि गन्ने के मीलो से कैश पेमेंट न मिलने की वजह से छोटे-छोटे किसान अपने गन्ने को इन्हीं कोल्हू चर्खीयों में बेचते हैं और अपने पैसे की जरूरत को पूरा करते हैं।लेकिन यही चरखी कोल्हू लगाने वाले अपना ज्यादा मुनाफा कमाने की वजह से इन चर्खी कोल्हु में प्लास्टिक, कचरा, रबड़, जूता, चप्पल आदि जलाकर गुड बनाते हैं। प्लास्टिक के जलने से क्षेत्र में प्रदूषण फैलता है और इसी की वजह से बूढ़े और बच्चे गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं क्योंकि प्रदूषण की वजह से ज्यादा बीमारी बच्चे और बूढ़े व सांस के बीमार लोगों के लिए ही ज्यादा नुकसान दायक होता है।इसलिए संबंधित विभाग को इस और ध्यान देना चाहिए क्योंकि हर साल यह कोल्हू चर्खी चलाने वाले लोग शुरुआत में पन्नी, प्लास्टिक,जूते, चप्पल जलाते हैं क्योंकि कोल्हू में गन्ने की खोई को जलाया जाए तो वह ज्यादा महंगी पड़ती है इसलिए यह कोल्हू चर्खी वाले क्षेत्र की जनता का ध्यान ना रखते हुए अपनी जेब भरने की वजह से जूते चप्पल प्लास्टिक पन्नी आदि जलाकर गुड बनाते हैं वही विभागीय अधिकारी का कहना है कि जल्द ही प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज