पिरान कलियर थाना पुलिस को रात्रि में चैकिंग के दौरान एक सन्दिग्ध व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध नाजायज चाकू बरामद हुआ ... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार रात्रि में थाना क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी । वही चैकिंग के दौरान कलियर पुलिस को एक व्यक्ति सुएब पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी नई बस्ती थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिला जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ ।जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है इस दौरान पुलिस टीम में प्रकाश मनराल, बलबीर मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज