पिरान कलियर अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने ग्राम पीरपुरा के उप प्रधान के निवेदन करने पर ग्राम पीरपुरा में डेंगू ,मलेरिया व टाईफाइड वायरल जैसी घातक बीमारीयों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाई का कराया छिड़काव...ग्राम पीरपुरा में उप प्रधान फरमान के प्रयास से रविवार को कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली के सौजन्य से ड़ेगू, मलेरिया व टाईफाइड से बचाव के लिए ग्राम पीरपुरा में कीटनाशक दवाई का छिडकाव किया गया । वही उप प्रधान फरमान ने नगर पंचायत पिरान कलियर अध्यक्ष प्रतिनिधि का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे प्रयास करने पर शफक्कत अली ने हमारी समस्या सुनी और हमारे गाँव में ड़ेगू, मलेरिया जैसी वायरल बीमारीयों से बचने के लिए आज छिडकाव किया गया है और उप प्रधान फरमान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे द्वारा ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक अधिकारीयों तक अवगत कराया गया है जिसमें उन्होंने गाँव में दो- तीन टैंकर का छिडकाव कराया है लेकिन बढते प्रकोप को देखते हुए दो तीन टैकर में गाँव का भला नही होता और न गाँव में प्रधान द्वारा कोई मीटिंग की जा रही जिसमें ग्रामीण अपनी समस्या रखे और अगर बात साफ सफाई की करे तो पूरे गाँव की नालियों से लेकर जगह जगह कूड़ा पडा़ है और उन्होंने कहा कि ग्राम पीरपुरा उप प्रधान की कोई सुनवाई नहीं है और अगर हमारे गाँव में छिडकाव होता तो आज हम शफक्कत अली द्वारा अपने गाँव में छिडकाव क्यों करवाते वही नगर पंचायत पिरान कलियर अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी नगर पंचायत पिरान कलियर में सभी वार्डों में लगातार कीटनाशक दवाई का छिडकाव किया जा रहा है और इसको देखते हुए ग्राम पीरपुरा के उप प्रधान फरमान ने हमारे सामने अपनी समस्या रखी कि ड़ेगू, मलेरिया जैसी वायरल बीमारी चल रही है हमारे ग्राम में छिडकाव कि अवश्यकता है जिससे इस घातक बीमारी से बचा जा सके इसलिए हमने आज रविवार को अपने निजी खर्च से ग्राम पीरपुरा में कीटनाशक दवाई का छिडकाव किया गया है

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज