धनौरा। दो सप्ताह बाद भी नही हटी दीवार, धनौरा में दीवार से आंगनबाड़ी केंद्र के रास्ते को किया हुआ है बंद। रास्ता खुलवाने को विभाग के सीडीपीओ लिख चुके हैं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को पत्र।धनौरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के आगे कुछ ग्रामीणों द्वारा अपना निजी रास्ता बताकर दीवार करके रास्ते को बंद किया गया है। दीवार किये हुए भी दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है। दीवार को लेकर 9 अक्टूबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परिजनों अधिकारी रुड़की को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की थी। धनौरा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि प्रभा, अनिता और सुमन ने बताया था कि पाँच वर्ष पूर्व ग्राम समाज की भूमि पर उनके आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए थे जिसका पक्का रास्ता भी बना हुआ है। 9 अक्टूबर को जब वह आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचे तो रास्ते को ईंटो की दीवार से बंद हुआ पाया। गांव के कुछ लोगो ने अपना निजी रास्ता बताकर यह दीवार की है। आंगनबाड़ी बताती है कि लगभग 20 वर्षों यह आने जाने का आम रास्ता बना हुआ था। अचानक ईंटो से दीवार का निर्माण कर आंगनबाड़ी केन्दों का रास्ता बंद कर दिया गया। दीवार होने से बच्चों के केंद्र का रास्ता बाधित होने के कारण बच्चों का पठन पाठन गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग एवं अन्य सेवाओ को बंद करना पड़ा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी रुड़की ग्रामीण धर्मवीर सिंह ने बताया कि धनौरा में आंगनबाड़ी केंद्रों का रास्ता बंद करने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से पत्र उन्हें मिला था जिसको लेकर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से वार्ता की गई है दीवार को जल्द हटवाया जाएगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज