पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले में चौक नाले को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की व दरगाह प्रबंधक के आदेश अनुसार नगर पंचायत ईओ व मेला सफाई ठेकेदार द्वारा चौक नाले को कुछ मिनटों में दरूस्त किया गया । पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के 755 वें सालाना उर्स मेले के मौके पर धर्म नगरी पिरान कलियर में साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से लगातार चल रही है वहीं मेला क्षेत्र में एक नाला चौक होने पर मेले में लगी दुकानों के सामने गंदा पानी भरने से काफी गंदगी फैली हुई थी जिससे आने जाने वाले जायरीनों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड रहा था जिसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के दिशानिर्देश पर सफाई ठेकेदार व नगर पंचायत ईओ ने मिलकर चौक नाले को कुछ ही समय में दरूस्त कराया गया वही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की ने पूरे मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे उनके सख्त निर्देश के बाद सफाई व्यवस्था तेजी के साथ दुरुस्त की जा रही है वही सफाई ठेकेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि कलियर मेला क्षेत्र में लगातार सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है और जहां पर ज्यादा भीड़ लगी उसमें से सफाई वाहन निकालने में मसक्कत उठानी पड़ रही है जिससे भीड़ से वाहन निकलने में समय ले लेता है और जहां पर कूड़े के ढेर लगे हैं उन्हें भी उठाने का कार्य किया जा रहा है और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु जगह जगह पर कूड़े दान रख दिये गये हैं ताकि कोई भी जायरीन या दुकानदार कूड़ा इधर उधर न डाले ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज