विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम मानुबास में 52 लाख 3 हजार रूपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने फीता काट कर किया उद्धघाटन.. विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम मानुबास में लम्बे समय से खस्ताहाल पडी़ सड़क का विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने 52 लाख 3 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड का फीता काट कर उद्धघाटन किया । इस दौरान ग्राम मानुबास क्षेत्र के मोजिज लोग मौजूद रहे वही विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जो ग्राम मानुबास में सीसी रोड़ का शिलान्यास किया गया है और ये सड़क काफी समय से खस्ताहाल पडीं होने के कारण जिससे लोगों को चलने में बहुत ही परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा था और इसी रास्ते पर एक विद्यालय भी पड़ता है जिससे इस टूटी फूटी सड़क पर कीचड़ व जल भराव की समस्या के कारण बच्चों का स्कूल जाने में भी बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा था और कुछ बच्चे रास्ते की दिक्कत को देखते हुए विद्यालय ही जाना छोड़ दिया हैं लेकिन आज मानुबास ग्रामवासी व इस रास्ते से गुजरने वाली आसपास की जनता को बड़ी शौगात मिली है और हमारे द्वारा इस सड़क को बेहतर बनाने का काम किया जायेगा। इस दौरान अबलीश कुमार, हिमानसु बहुगुणा, विजय पाल, इरफान अली, मुक्तियार अली, धर्म पाल सैनी, आकाश कुमार, मैनपाल, राजु, मुरली, लाला, सावन, मोमीन आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज