पिरान कलियर । चांद सितारा होटल में किसान मजदूर संगठन सोसायटी की मीटिंग का आयोजन... पिरान कलियर में किसान मजदूर संगठन सोसायटी की मीटिंग के दौरान किसान मजदूर संगठन सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों को मूलभूत जानकारी से अवगत कराया ।वही राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पिरान कलियर में किसान मजदूर संगठन सोसायटी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें पिरान कलियर से अनीश उर्फ धन्नू प्रधान को किसान मजदूर संगठन सोसायटी का पिरान कलियर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है और साथ ही किसान मजदूर संगठन सोसायटी जनता की सेवा के लिए ही काम करता है और हमारी प्राथमिकता है कि जो हमारे संगठन के पदधिकारीयों द्वारा कार्य किये जा रहे हैं उसका लाभ सीधा जनता को पहुंचे और हमारे किसान मजदूर संगठन सोसायटी का गठन 2018 में किया गया था और तब से किसानों व लोगों की समस्याओं को लेकर जैसे उत्तराखंड के चीनी मीलों का डेटा आनलाइन कराना और चकबंदी विभाग में जो पेंशल की समस्या थी उसे भी हमारे संगठन द्वारा हल कराया गया और लम्बे समय से जो सरकारी टूवेल बंद पडे थे जिनको विभाग फेल बता रहा था हमारे संगठन ने उनको भी चालू कराया और साथ ही अगर मजदूर की बात करे तो मजदूरों पर जो 70 प्रतिशत जो रोजगार के लिए एक शासनादेश जारी हुआ है उसका पालन नहीं हो रहा है उद्दोगपति अपनी मनमानी कर रहे हैं और बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है उस पर भी हमारा संगठन द्वारा रणनीति बनाई जा रही है जिसमें हमारी काफी तैयारीया हो गई है कि उत्तराखंड के स्थानीय बेरोजगार लोगों को भी रोजगार मिलना चाहिए । और इस संगठन द्वारा रक्तदान महादान का एक अभियान के अन्तर्गत रोजना लगातार अभियान चलाया जा रहा है वही धन्नू प्रधान ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे आज जो किसान मजदूर संगठन सोसायटी द्वारा कलियर विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है जिसको निभाने में लोगों की सेवा में 24 घंटे लगा रहुंगा । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव ब्रहम सिंह धिमान , अनीश उर्फ़ धन्नू,साबिर राणा,रोशन, गौरव धिमान, विपिन मित्तल, अनिल कामबोज, गजे सिंह, रविन्द्र सैनी, मौहम्मद युनुस, आकिल प्रधान,अरूण सैनी, कालिम, सालीम, इकबाल, हसन, मजाहिद, वकील, मासूम अली आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज