हरिद्वार पुलिस की अवैध खनन के विरुद्ध तबाडतोड़ कार्यवाही अवैध खनन से लतपथ 11 वाहन सीज व 18 वाहनों के चालान... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिये निर्देश पर जिले भर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने केविरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है वही अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक लक्सर द्वारा थाना पथरी क्षेत्र में अवैध खनन की धरपकड़ हेतु थानाध्यक्ष पथरी को अलग-अलग टीमें गठित किए जाने हेतु निर्देशित किया। वही अवैध खनन के विरुद्व कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस द्वारा चौकी फेरूपुर शाहपुर व क्षेत्र से अवैध खनन से भरे 9 डंपर व 2 टैक्टरों को सीज किया गया व 18 चालान MV ACT मे किए गए। और खनन के सम्बन्ध मे रिपोर्ट उप-जिलाधिकारी महोदय को अलग प्रेषित कि गयी है। इस दौरान पुलिस टीम में रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी, उ0नि0 नवीन सिह चौहान चौकी प्रभारी फेरुपुर ,उ0नि0 महेन्द्र पुण्डीर, अनिल पंवार , रविदत्त मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज