धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी की एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवियो दने हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।सबसे पहले श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से आए एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरव वार्ष्णेय, प्रो. प्रशांत कुमार सिंह, प्रो. आनंद प्रकाश सिंह और प्रो. वी के गुप्ता का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को सुरक्षित रखने व इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ आदित्य गौतम ने एनएसएस के सभी स्वयंसेवियों को और भी अधिक तत्परता से इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी जी , डॉ योगेश कुमार, एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.दीपमाला कौशिक व डॉ. मोहित कुमार, डॉ रविंद्र सैनी, डॉ. अरूणिमा पांडे ,डॉ. ज्योति जोशी ,डॉ. अंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज