रूड़की । मेहवड़ कला में बढते डेगू के प्रकोप को लेकर जिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरिक्षण ...रूड़की ब्लॉक के ग्राम मेहवड़कला में डेगू के बढते प्रकोप को लेकर जिलाधिकारी ने निरिक्षण कर बचाव के लिए दिये निर्देश । जिलाधिकारी व स्वस्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम मेहवड़कला में लोगों के घर घर जाकर जांच की गई जिसमें दस घरों को चेक किये जाने पर 6 घरों के गमलों कूलर आदि में डेंगू का लार्वा पाया गया है।जिलाअधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि आज महेवड़ कला गांव में लोगो मे गलत धारणा है कि गंदे पानी मे भी इसका लार्वा पनपता है।लोगो जानकारी दी गई है कि जमा पानी मे डेंगू का लार्वा पैदा हो जता है।उन्होंने करीब दस घरों की जाच की जिनमे से 6 घरों के गमलों कूलर आदि में डेंगू का लार्वा पाया गया है।सत प्रतिशत घरों की जाच की जानी है इसके लिये ग्राम प्रधान को भी इसके लिये सहयोग करने को कहा है और हम अपनी टीमें जरूर लगा रहे है गाव में लगभग 1500 घर है जिनकी जाच की जानी है अगर उनकी जांच नही की गई तो बाद में परेशानी हो सकती है जबतक बरसात खत्म नही होगी तब तक इसके बढ़ने की संभावना रहती है । इसलिए इन सभी घरों की जांच होना अनिवार्य है। इस दौरान जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की, स्वस्थ्य विभाग की टीम और कलियर थाना पुलिस टीम मौजूद रहे

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज