हिन्दी विचार प्रस्तुति में बिलाल ने मारी बाजी हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ धनौरी।हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में शुक्रवार से हिंदी सप्ताह प्रारंभ हुआ। पहले दिन विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र बिलाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंजलि दूसरे स्थान पर रही जबकि राशिद ने तीसरा स्थान हासिल किया।शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि हिंदी केवल हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है बल्कि हिंदी भारत की आत्मा में बसती है। कामकाज की भाषा में हिंदी का अधिकतम प्रयोग किया जाना चाहिए।प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं से जुड़ी भाषा है। प्रेम अथवा गुस्से के समय जिस भाषा में शब्द निकलते हैं, वह हिंदी होती है। उप प्राचार्य डॉ.योगेश कुमार ने कहा कि भाषाएं आपस में बहनें होती हैं। हिंदी हमारी मां है और अन्य भाषाएं मौसी की तरह हैं। हमें अपनी मां का सम्मान करना चाहिए, लेकिन दूसरी भाषाओं का अपमान करने के बारे में कभी नहीं सोचना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन कर रही हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. अंजू शर्मा ने हिन्दी दिवस मनाए जाने की परंपरा के बारे में बताया।विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. निशा चौहान और डॉ.संध्या त्यागी ने निभाई। इस अवसर पर डॉ अंजू अस्तवाल, डा. छवि , अजय सैनी , अर्जुन कुमार ,छवि,शालू , इना आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज