कलियर। दरगाह साबिर पाक के 755 में सालाना उर्स मेले मैं खाद्यय सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को होटल व ढाबो का निरीक्षण किया।जिसमें खाद्यय सुरक्षा विभाग के अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने सभी होटल स्वामियों को चेतावनी दी की कोई भी खाने पीने का सामान खुले में ना रखें। जिससे लोग बीमारी से ग्रसित ना हो अगर कोई भी होटल स्वामी खाने-पीने की चीजो को खुले में रखेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई नमिग्रामी होटलों जैसे नजीर होटल झंडा होटल वगैरा के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए लैब में भेजा जा रहा है।वही खाद्यय सुरक्षा विभाग के अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में खाने-पीने के होटलो की जांच पड़ताल की जा रही है।जिसमें सभी होटल स्वामियों को साफ सफाई वह खाने पीने के समान को ढक कर रखने की चेतावनी दी गई है। और कई होटलो के खाने-पीने के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। अगर सैंपल में अगर कोई कमी पाई जाती है तो उस होटल ढाबा स्वामी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।टीम में राजेन्द्र सिंह रावत, योगेन्द्र सिंह पाण्डेय,दिलीप कुमार जैन आदि शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज