कलियर।दरगाह साबिर पाक के 755 वे सालाना उर्स मेले में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने शनिवार को उर्स में आए जायरीनो के ऊपर एक हाथ में फैक्चर होने के बाद भी पुष्पवर्षा की।जानकारी के अनुसार भूरा भाई गोलडन के अहवान पर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कलियर उर्स मेले में जायरीनों पर बरसाये फुल।दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में खानपुर विधायक वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा ने पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के 755 वे सालाना उर्स के मौके पर पहुंचकर पहले साबिर पाक की दरगाह की जियारत की उसके बाद उर्स में आए सभी जायरीनों के ऊपर पुष्पवर्षा की।वही मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक उमेश कुमार ने सभी जायरिनों को ईदुल मिलादुन्नबी ओर साबिर पाक के 755 वे सालाना उर्स मेले की मुबारकबाद दी।वही वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वह साबिर पाक के 755 वे सालाना उर्स के मौके पर हेलीकॉप्टर से जायरिनों के ऊपर पुष्पवर्षा करना चाहते थे।खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन से हमने परमिशन कि मांग की थी लेकिन प्रशासन से इसकी परमिशन नही मिली है।उसके बाद बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने जमीनी स्तर पर आकर अपनी इच्छा को पूरा करते हुए दरगाह साबिर पाक की जियारत कर देश दुनिया में अमनचैन की दुवा मांगी।और उसके बाद अपने हाथों से सभी जायरिनों के ऊपर फूलों बरसाए।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज