पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले की तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं वही इस बार उर्स में साफ सफाई व्यव्स्था दुरूस्त नजर आ रही है ।पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के 755 वें सालाना उर्स मेले के मौके पर धर्म नगरी पिरान कलियर को जोर- सोर से रंगीन लाइटो से सजाया जा रहा है तो वही इस बार साफ सफाई व्यवस्था भी इस बार उर्स में चाक चौबंद नजर आ रही है वक्फ बोर्ड के सी ई ओ ने उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर अपने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया था और सफाई ठेके दार को पूरे मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गये थे उनके सख्त निर्देश के बाद सफाई व्यवस्था तेजी के साथ दुरुस्त की जा रही है जहां हर वर्ष उर्स के दौरान सफाई व्यवस्था उर्स शुरू होने के बाद से ही पटरी से उतरती दिखाई देने लगती थी लेकिन इस बार उर्स के दौरान चाक चौबन्द नजर आरही है इस बार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु जगह जगह पर कूड़े दान रख दिये गये हैं ताकि कोई भी जायरीन या दुकानदारों को कूड़ा डालने के लिए इधर उधर न भागना पडे ओर न ही कूड़े को खुले में डाले । ठेके दार की ओर से इस बार तीन शिप्टो में सफाई की जा रही है जिसमे हर शिफ्ट में 50 कर्मचारी लगे जा रहे है और सफाई को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को कई सेक्टर में बाटा गया है जिससे साफ सफाई कराने में कोई परेशानी न हो और वही दरगाह साबिर पाक के उर्स मेले में साफ सफाई की व्यवस्था को अच्छे से निभाने के लिए दरगाह क्षेत्र व दरगाह दफ्तर, फुवारा चौक, पीपल चौक, कोतवाली व आदि जगाहो पर कूड़े दान रखे गये हैं

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज