पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में सांउड ठेका गलत तरीके से छोडे जाने को लेकर एक व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी को शिकायत कर ठेका दोबारा छोडा़ जाने की मांग की है साबिर पाक के 755 वे सालाना उर्स मेले का साउंड ठेका चर्चाओं में है। कलियर मेले में साउंड ठेके को लेकर एक साउंड ठेकेदार सरवर का कहना है की हमने ठेके की शर्तों के अनुसार 10000 रुपये की एफडीआर और कोटेशन को दरगाह कार्यालय में जमा किया हुआ है।लेकिन साउंड का ठेका बिना सूचना दिए ही दरगाह प्रबंधक की मिलीभगत से गोलमाल कर अपने परिचित को दे दिया है। जिसकी शिकायत साउंड ठेकेदार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को लिखित में की है।वही शिकायतकर्ता सरवर ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।साउंड ठेकेदार ने कहा कि दरगाह के कुटेशन आमंत्रण सूचना पन्नक 2635 में साफ-साफ लिखा है कि जो सज्जन / फर्म उक्त कार्य करने के इच्छुक हो वह उक्त कार्य का नाम लिखा होना आवश्यक है। कोटेशन, कोटेशनदाताओं एवं उनके द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों के समक्ष वक्फ दरगाह पिरान कलियर के कार्यालय में दिनांक 01.09.2023 को अपराहन 2.00 बजे खोले जायेगे।वही ठेकेदार ने बताया कि दरगाह प्रबंधक ने कोटेशन जमा करने के लिए दरगाह कार्यालय में सील लगाकर बॉक्स तक नहीं रखा है और ना ही 01-09- 2023 को कोटेशनदाताओ के सामने कोटेशन खोला गया है।एक ठेकेदार का कहना है कि दरगाह प्रबंधक ने अपने परिचित को ठेका देने को लेकर वक्फ कार्यालय में ना खोलकर किसी अन्य जगह खोला गया है।वही साउंड ठेकेदार ने जॉइन मजिस्ट्रेट रुड़की से शिकायती पत्र में साउंड ठेके को निरस्त कर दोबारा से कराने की मांग कि है। तो क्या शर्ते सिर्फ कागजों में लिखने के लिये है जो दरगाह प्रबंधक ने अपनी लिखी शर्तो का ही उलंघन किया है या इस ठेके में मोटी रकम का खेल हुआ है ये तो उच्चाधिकारियों की जांच के बाद ही पता चलेगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज