मेहवड़कला । स्वतंत्रा दिवस के शुभ अवसर पर लैंप सेंटर ( स्पोर्टेड बाय ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजी) पर झण्डा फहराया गया l झंडा फहराने के दौरान हैप्पी हॉरिजोन ट्रस्ट की प्रेजिडेंट श्री मति वत्सला ने झंडा फहराया l इस कार्य क्रम में हैप्पी हॉरिजोन ट्रस्ट की टीम एवं लैंप स्कॉलर उपस्थित थे l इस अवसर पर श्री मति वत्सला जी ने पहले झण्डा फहराया तथा साथ साथ सभी को देश की आजादी के बारे में बताया की कैसे हमारे अमर शहीदों के बलिदान से हमे आजादी मिली है तथा उन्होंने बच्चो को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और देश की धरोहर की रक्षा करने की शपथ दिलाई l आजादी दिवस के अवसर पर सभी बच्चो ने अपने भाव प्रकट किये l स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सभी देश वासियों को हैप्पी हॉरिजोन ट्रस्ट की टीम कुलदीप सैनी ,संदीप सैनी,मनप्रीत सिंह ,संदीप कुमार,कमलेश धीमान,नीलम सैनी,अनीता सैनी, रश्मि व ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजी की तरफ से हार्दिक शुभ कामनाए l

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज