पिरान कलियर पहुंचे वक्फबोर्ड सीईओ सय्यद सिराज उस्मान ने दरगाह साबिर पाक में चादर पोशी कर देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी... कलियर पहुंचे सीईओ सय्यद सिराज उस्मान ने दरगाह साबिर पाक के सालना उर्स की तैयारीयों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने लंगर खाना, साबरी गेस्टहाउस, दरगाह कार्यलय के पास गेट, फुआरा चौक व साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया वही वक्फ बोर्ड सीईओ सय्यद सिराज उस्मान ने जानकारी देते हुए बताया कि पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारीयों की व्यवस्था का जायजा लिया कि आने वाले जायरीनों को किसी तरीके की कोई भी तकलीफ न हो । साथ ही इसके अलावा दरगाह क्षेत्र में बहुत जगह ऐसी पाई गई जहाँ विकास की सम्भावना है और सुधार की सम्भावना है तो वक्त के साथ उनमें भी जरूर विकास किया जायेगा । और साथ ही कोशिश की जायेगी की दरगाह की चीजे अच्छी हो और जायरीन कलियर से खुश होकर जाए । और अतिक्रमण को लेकर जो दरगाह की जमीन है उसका अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी दरगाह के ही प्रबंधन में है और जिम्मेदारी भी दरगाह की है परन्तु जो सिचाई विभाग की जमीन है उसके अतिक्रमण के सम्बन्ध में उनसे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जो बैठक है उसमें इस बिन्दु को लेकर चर्चा की जायेगी और ठेके को लेकर कुछ ठेके हमारे द्वारा दरगाह प्रबन्धन द्वारा पब्लिश किये गए और लोगों ने जो निर्धारित संख्या उसमें पार्टीस्पेट नहीं करा तो दोबारा व तीबारा निकाले गए और अब कोशिश है कि ये चीजें वर्कसेफ के साथ पूरी हो जाये । वही साबरी गेस्टहाउस को लेकर जो उसकी भुगतान की फाइल है वो वर्तमान में विचाराधीन है भुगतान नही हुआ है और पुनः उसका निरीक्षण करके जो उसमें कमीया है उन्ही को कहा जायेगा यदि दूर करते हैं तो बहुत अच्छी बात है नही तोजो विभागीय कार्यवाही है वो अम्ल में लाई जायेगी । इस दौरान दरगाह प्रबन्धक रजिया खान, सफीक अहमद, इन्तेखाब मौजूद रहे

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज