पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस... नगर पंचायत पिरान कलियर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष प्रतिनिधि, ईओ व सभासदगणों ने ध्वजारोहण कर उन शहीदों को याद कि जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी । साथ ही अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व हम उन देश के वीरों के लिए मनाते हैं जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को देश के लिए कुरबान कर दिया। और आज का यह दिन उन शहीदों को याद करने का दिन है और आज पूरा देश बहुत ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है । वही नगर पंचायत ईओ गोहर हयात ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी और देश के उन शहीदों को याद करने की बात कही जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शखावत, अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली, नगर पंचायत ईओ गोहर हयात, नाजिम त्यागी सभासद, सभासद पुत्र दिलशाद अली, सभासद प्रतिनिधि परवेज़ मलिक, गुलफाम, आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज