पिरान कलियर थाना पुलिस ने 5.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा । ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा पिरान कलियर थाना को निर्देशित किया गया निर्देश के अनुपालन में थानाध्यक्ष जहांगीर अली द्वारा उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी के नेतृत्व में पिरान कलियर में स्मैक के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पिरान कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए हुए है तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही है। कलियर क्षेत्र में गस्त के दौरान एक अभियुक्त जिसका नाम तसव्वर पुत्र शमशाद निवासी वार्ड नं -04 थाना पिरान कलियरको 5.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैl इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी, अलियास, जितेन्द्र शामिल रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज