कलियर में रक्त दान शिविर का थानाध्यक्ष जहांगीर अली फीता काट कर किया आयोजन पिरान कलियर । रविवार को कलियर में ऋषि हेल्थ केयर हॉस्पिटल में किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) के पद अधिकारियों ने रक्त दान कियावही किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजि के राष्ट्रीय प्रभारी योगेन्द्र सैनी के नेतृत्व में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है और किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजि के पद अधिकारियों ने बहुत ही हर्षउल्लास के साथ भाग लिया । और हमारे किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजि. का उद्देश्य मानवता की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है और हमारे संगठन के पद अधिकारी बहुत ही बढ़ चढ़ कर रक्त दान करने में हिस्सा ले रहे और हमारा उद्देश्य लगभग 50 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य है और हमारे संगठन के माध्यम से जितने भी कार्यक्रम आयोजित होते वो मानवता की सेवा के लिए ही कराये जाते हैंइस अवसर पर अशोक कुमार सैनी जिला संगठन मंत्री, वेदपाल सैनी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष , हर्ष हसीन ,अरुण कुमार, आयुष, मुकुल धीमान ,सुरेंद्र उर्फ सोनू व गोपाल सैनी एडवोकेट ,नरोत्तम रजनीश सैनी, आशीष सैनी, अनुज सैनी ,रविंद्र सैनी ,सचिन सैनी ,रोहित सैनी ,विकास मेनपाल ,मोहित, आदि पद अधिकारी मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज