पिरान कलियर थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध देसी शराब के 48 पव्वें व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कियानशामुक्त फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत हरिद्वार को नशा मुक्त करने व अवैध शराब,स्मैक, चरस आदि तस्करो के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान ग्राम दरियापुर दयालपुर तिराहा के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अभियुक्त इनाम पुत्र शकील, जमशेद पुत्र बुन्दू निवासी गण ग्राम जजनेर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेशको अवैध देसी शराब के 48 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि वह शराब को लाकर बेचता हैं जिससे अपनी आजीविका चलाते हैं जिनके विरूद्ध थाना पिरान कलियर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया और अभियुक्तो को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम हेड कांस्टेबल संजय रावत,पीआरडी मनोज कुमार मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज