कलियर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एंव अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट (रजि.) की मीटिंग का हुआ आयोजन । राष्ट्रीय मानवधिकार एंव अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश गौड का कलियर पहुंचने पर पद अधिकारियों ने फुल मालाओं स्वागत किया । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश गौड ने नवनियुक्त पद अधिकारियों को ट्रस्ट की और से प्रमाण पत्र व कार्ड देकर सम्मानित किया । साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा जो राष्ट्रीय मानवधिकार एंव अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट (रजि.) है और यह ट्रस्ट जन सेवा के लिए बनाया गया है और गरीबों की सेवा करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है और किसी भी प्रकार की समस्या चाहे वो कानून समबन्धित या व्यक्ति गत , समाज सम्बन्धित तो उसको हमारे ट्रस्ट द्वारा हल करने की कोशिश की जाती है और हमारा ट्रस्ट 2017 से सुचारू रूप चल रहा है और हमारे ट्रस्ट द्वारा जिले से लेकर गाँव व शहरों व देहात तक टीमों का गठन किया जा रहा हैऔर बढते नशे से बर्बाद हो रही आज की पीढ़ी की रोकथाम के लिए अगर कही भी नशीले पदार्थ बिकने की सूचना मिले तो सबसे पहले नजदीक की पुलिस प्रशासन या हमारे ट्रस्ट के लोगों को इसकी सूचना दे जिससे समाज में जहर घोल रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये और जिससे युवा पीढ़ी नशे की लत से बच सके । इस दौरान राष्ट्रीय मानवधिकार एंव अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट (रजि.) के सोनू साबरी जिला सचिव, नूर खान प्रदेश अध्यक्ष, सालम प्रदेश महासचिव, गुलजार जिला उपसचिव, रजनीश जिला सचिव, इंतजार प्रवक्ता, अशिक अली, मुजम्मिल अहमद, नशीम त्यागी, जमशेद, रहीस आदि पद अधिकारी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज