पिरान कलियर । नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नम्बर 2 में अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाली सड़क का फीता काटकर किया सिलान्यास... पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाली सड़क के सिलान्यास के दौरान वार्ड सभासद प्रतिनिधि भूरा भी मौजूद रहे इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने जानकारी देते हुए बताया की नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास को नहीं रूकेगी दिया जायेगा और नगर पंचायत पिरान कलियर में पानी की निकासी, व जहां पर भारी बारिश से सड़के टूट गई है और जहां पर सडकें नही थी उन जगहों पर नई सडके बनाई जा रही है और नगर पंचायत पिरान कलियर को स्वास्थ्य एवं साफ बनाने हेतु कूड़ा निस्तारण का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। नगर पंचायत पिरान कलियर में बीमारी से बचने के लिए दवाई का भी छीडकाव किया जा रहा है और नगर पंचायत में जहाँ जलभराव या टूटी सड़के है उनका समाधान लगातार जारी है और नगर पंचायत की गरीब जनता को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुचाया जा रहा है और सरकार द्वारा चलाई जा रही छोटी-बड़ी योजना का लाभ सभी नगर वासियों को मिल रहा है। और पूरी नगर पंचायत पिरान कलियर में इंटरलॉकिंग सडके व सीसी रोड का जाल बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान हाजी इंतजार, सत्तार, शमशाद, सलमान त्यागी, रिजवान, शादिक, परवेज, दिलशाद, समीर आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज