पिरान कलियर । नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नम्बर 1 में अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने लाखों रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का फीता काटकर किया सिलान्यास... पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 1 में इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाली सडक के सिलान्यास के दौरान वार्ड सभासद प्रतिनिधि परवेज़ मलिक भी मौजूद रहे इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने जानकारी देते हुए बताया की नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में विकास को नहीं रूकने दिया जायेगा और नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में पानी की निकासी, सड़के, लाइटें व नगर पंचायत को स्वास्थ्य एवं साफ बनाने हेतु कूड़ा निस्तारण का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और नगर पंचायत में जहाँ जलभराव या टूटी सड़के है उनका समाधान लगातार जारी है और सरकार द्वारा चलाई जा रही छोटी-बड़ी योजना का लाभ सभी नगर वासियों को मिल रहा है। और पूरी नगर पंचायत पिरान कलियर में इंटरलॉकिंग सडके व सीसी रोड का जाल बिछाने का कार्य प्रगति पर है। वही वार्ड सभासद प्रतिनिधि परवेज़ मलिक ने कहा कि वार्ड नं 1 में जहां पर टूटी सड़के व रास्ते खराब है वहा पर सडक बिछाने का कार्य किया जा रहा है और वार्ड नं 1 में जो साफ सफाई की व्यवस्था है वह भी सुचारू रूप से चालू है । इस दौरान पप्पू मलिक, सफिक मलिक, अकरम, रबनवाज, मुकर्रम, शकील कुरेशी, भूरा, गुलशेर ,गुफरान, इमरान, आदि वार्ड वासी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज