नगर पंचायत मेहवडखुर्द उर्फ नागल में मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम का हुआ आयोजन... कलियर क्षेत्र के मेहवडखुर्द उर्फ नागल में मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा सबसे पहले ध्वजारोहण, शिलाफलकम, वीरों का वंदन, अमृत वाटिका में वृक्षारोपण व पंचप्रण शपथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।इस दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी माटी मेरा देश का जो कार्यक्रम चल रहा है उसके प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और यह कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनके मार्गदर्शन में आज हिन्दुस्तान पूरी दुनिया में उचाईयों को छू रहा है और उनके मन में आया कि जिन लोगों ने देश के लिए अपनी कुरबानीयों को दिया जिन्होंने अपने परिवार के परिवार तबह कर दिए और जिन्होंने अपना खून पसीना और अपने आप को हसते हसते फांसी पर झूल गए और अपने प्राण देश को समर्पित कर दिया है जिन्होंने देश भक्ति को अपना सब कुछ माना उन सब शहीदों को इस समय याद करने की जरूरत है और हर गांव की ये मिट्टी है इसे संकल्प के साथ देश की राजधानी दिल्ली कर्तव्य पथ पर जायेगी और जहां एक खूबसूरत उपवन होगा उस उपवन में ढाई लाख से भी अधिक गाँवों से जाने वाली मिट्टी उसमें जो खुसबू होगी वो पूरी दुनिया में भारत का यशगान करेगी और देश की एकता और अखंडता को बरकरार करेगी । और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने मेहवडखुर्द उर्फ नागल को बहुत ही शोभाग्यशाली गाँव बताया है और इस बडे़ कार्यक्रम के दौरान यहाँ पर अमृत वाटिका भी स्थापित हुई है और शहीदों का वंदन भी हुआ है और आज हम लोगों ने यह भी संकल्प लिया है हम देश की एकता और अखंडता प्रगति में जहाँ हम अपना योगदान भी देगें जिन लोगों ने अपनी कुरबानीयों को दिया है वही आज कुरबानी देने की जरूरत नहीं है उनकी कुरबानीयों को सफल करने के लिए आज योगदान देने की जरूरत है तो हम अपना योगदान भी देगें और देश के प्रति अपनी समर्पिता की भावनाओं को प्रदर्शित करेंगे और जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विशवास और आप सबके प्रयास की जरूरत है। इस कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तर से परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 के0के0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी, व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे वही मुनीश सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, ग्राम प्रधान रूची सैनी, कुवरपाल सिंह सैनी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, रोमा सैनी, जगपाल सिंह, अनील सैनी ,सुरेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज