कलियर।जानकारी के अनुसार गुरुवार को कलियर दरगाह साबिर पाक में आए जायरीन की कार पर अग्ज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दीया।आपको बता दें की कलियर थाना क्षेत्र से महीने भर में तीन मोटरसाइकिल व एक कार एक घर वह तीन मन्दिरो में चोरी हो चुकी है।जिसमें कलियर थाना पुलिस ने एक दो घटना का खुलासा भी कर दिया है ओर कलियर थाना पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।वही शुक्रवार को रविंद्र गिरी निवासी रहमतपुर ने भी कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया की शिव मंदिर रहमपुर से मंगलवार को हम सुक्कड़ताल मुजफ्फरनगर गए हुए थे जब हमने शाम को वापस रहमपुर शिव मंदिर में पहुंचकर देखा तो मंदिर परिसर में बने कमरे से एक्साइड कंपनी का इनवर्टर तथा बैटरा वह मंदिर का घड़ियाल घंटा तथा चांदी के दो नाग गायब थे हमने गांव में जानकारी जुटाई तो मंदिर से चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं लगा जिसकी तहरीर रविंदर गिरी ने कलियर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।आपको बता दें कि हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मैले को क्षेत्रीय पुलिस सकुशल संपन्न कराने में दिन-रात लगी हुई है जिसका पूरा फायदा चोर उठा रहे है और कहीं ना कहीं चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रसाद बिजलवान निवासी प्रीति नगर रायवाला से अपने परिवार के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आया था जिसने अपनी गाड़ी हुंडई i10 ग्रैंड नंबर यूके 07 डीसी 8410 सोहलपुर रोड शोएब मेडिकल स्टोर के सामने पार्क की थी दुर्गा प्रसाद जब जियारत करके वापस अपनी गाड़ी के पास आया तो उसकी गाड़ी वहां नहीं मिली तो दुर्गा प्रसाद ने आसपास गाड़ी कि ढूंढभाल की लेकिन गाड़ी का कहीं कोई पता नहीं चला।तो दुर्गा प्रसाद ने शुकरवार को अग्ज्ञात चोरो के खिलाफ गाड़ी चोरी करने की तहरीर कलियर थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।वही कलियर थाना प्रभारी जाहांगीर अली का कहना है की तहरीर के आधार पर चोरो की तलाश की जा रही है जल्द ही चोरो को पकड़ कर सलाखो के पीछे पहुचाया जाएगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज