नगर पंचायत पिरान कलियर के ग्राम बेडपुर के कब्रिस्तान की भूमि में जनाजे की नमाज़ पढ़ने के लिए इंटरलॉकिंग व बाउंड्री का अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने फिता काटकर किया उद्धघाटन...बता दे नगर पंचायत पिरान कलियर के ग्राम बेडपुर में कब्रिस्तान की भूमि में जनाजे की नमाज़ पढ़ने के लिए इंटरलॉकिंग व बाउंड्री का अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने फिता काटकर उद्धघाटन किया । इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बेडपुर के जो कब्रिस्तान है वहा पर जनाजे की नमाज़ पढने के लिए कोई अपनी भूमि नही थी जो गाँव के लोगों ने पैसा इकट्ठा कर जनाजे की नमाज़ पढने के लिए जमीन खरीदी है जिसका आज नगर पंचायत द्वारा चारों ओर बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टेल बिछाने का कार्य शुरू किया जा रहा है और पूरी नगर पंचायत में जहाँ भी टूटी सड़के, चैम्बर, व पानी की निकासी अन्य कोई भी समस्या हो उसका लगातार समाधान किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जो गरीब व पात्र लोग है उनको प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराये जा रहे हैं इस दौरान सभासद प्रतिनिधि आस मोहम्मद व सभासद प्रतिनिधि डॉ. दिलशाद, हाजी शमशाद, सत्तार, आलिम, मनव्वर, तजम्मुल शाह, दीन मोहम्मद, अय्यूब, आदि लोग मोजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज