मेहवडकलां में ल्युमिनस एवं हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट द्वारा लैम्प फ़ेलोशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया... बता दे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचीं आकांक्षा राठौर खंड शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जहाँ देश के कई स्थानो की सफलता के बाद ल्युमिनस कंपनी द्वारा अपने सीएसआर के माध्यम से शिक्षा में सहयोग के लिए एक अनोखी पहल की सुरूआत की गई । रूड़की क्षेत्र के मेहवडकलां गाँव में ल्युमिनस एडवांस मेंटरिंग प्रोग्राम (लैम्प) का कार्यक्रम कराया गया। जिसमें 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट की और कार्यक्रम का मुख़्य उद्द्येश्य है की बच्चों का सर्वांगीण विकास व उनके उज्जवल भविष्य के लिए हो। वही हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट के संस्थापक क्षितिज आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि रूड़की ब्लॉक के मेहवडकलां में लैम्प प्रोजेक्ट के दुसरे बैच में 50 बच्चों का और स्लक्शन किया गया है जिसमें बच्चों का उज्जवल भविष्य, पर्यावरण, उच्च शिक्षा सहित अन्य जानकारीया बच्चों को दी जा रही है जिससे बच्चों अपना उज्जवल भविष्य निर्धारित कर सके । इस दौरान कार्यक्रम में आकांक्षा राठौर खंड शिक्षा अधिकारी, क्षितिज आनंद हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट के संस्थापक, साक्षी चौहान, कन्हैया, डॉ. स्मिता, शिव कुमार, अतुल, आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज