हनीफ सलमानी। गोल्ड मेडल विजेताओं का पूर्व अध्यक्ष बरखा रानी ने किया स्वागत भगवानपुर बुग्गावाला क्षेत्र के 3 बच्चों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। वही तीनों बच्चों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह ने बुग्गावाला क्षेत्र के बादीवाला गांव में पहुंचकर तीनों विजेता बच्चों का स्वागत किया। गौरतलब है कि नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बुग्गावाला से दीपिका पाल ने गोल्ड मेडल व गुरप्रीत सिंह, वह रितिक सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है। तीनों बच्चों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम बादीवाला में किया गया। जिसमें बरखा रानी व विजय पाल सिंह ने तीनों बच्चों का उत्साहवर्धन कर बधाई दी वहीं भाजपा नेता। विजय पाल सिंह ने कहा कि तीनों ही खिलाड़ियों ने क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे ढूंढने की जरूरत है। वहीं पर पूर्वे जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी ने कहा तीनों बच्चों ने मेडल जीतकर साबित करके दिखा दिया है। उन्होंने तीनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परिवार जनों को भी बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र के बच्चों से कहा कि और खेलों में भी कड़ी मेहनत करें और ऐसे ही गोल्ड मेडल देश के लिए जीते जिससे हमारे क्षेत्र के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन हो इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पवन राठौर, सुशिल सहगल,चमन,कलम सिंह, संगीता राठौर सौविंदर, आदि लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज