धनौरी।शनिवार को भारतीय उत्थान परिषद द्वारा धनौरी में शिवभक्तों के लिए लगाए निशुल्क शिविर में शिवभक्तों को फ्लेवर जूस व पानी की बोतलें वितरित की गई। धनौरी में कृषि विज्ञान केंद्र के समीप कावड़ियों के लिए लगाए गए निशुल्क शिविर में शीतल जल की पानी बोतल एवं फ्लेवर जूस व अन्य सामग्री वितरित की गई। संस्था के सचिव व प्रेस क्लब धनौरी के अध्यक्ष डॉ हर्ष सैनी ने बताया कि कावड़ियों की सेवा के लिए संस्था की ओर से शिविर लगाया गया है जिसमे प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा शिवभक्तों को आज फ्लेवर जूस व पानी की बोतलें ओर अन्य सामग्री वितरण की गई है । यह शिविर 14 जुलाई तक लगातार शिवभक्तों की सेवा में लगा रहेगा।इस मौके पर प्रेस क्लब धनौरी (रजिo) के महासचिव कलीम अहमद सिद्दीकी, संरक्षक हनीफ सलमानी, उप सचिव नौशाद अली, कोषाध्यक्ष गुलशेर, सचिव कृष्णपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सत्तार अली ,वरिष्ट पत्रकार सेवाराम भारती मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज