रजिस्ट्रार कानूगो रूडकी के साथ पार्षद ने की गाली-ग्लोच कर की मारपीट... बता दे मामला रुड़की के साउथ सिविल लाइन का है जहाँ देर रात राहत कार्य करने पहुंची रुड़की तहसील प्रशासन की टीम के साथ पार्षद सचिन चौधरी और उनकी टीम ने गाली-ग्लोच कर मारपीट कर दी जिससे वहा पर हंगामा बढता देख तहसील प्रशासन की टीम को वापस लौटना पड़ा। रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पांडेय का आरोप है कि रजिस्ट्रार कानूनगो बिजेंद्र कुमार रात्रि लगभग 11.30 बजे आपदा व वाचक कार्य के लिए साउथ सिविल लाइन पहुंचे थेजहां लोग जलभराव की समस्या से काफी हैं इसी दौरान पार्षद सचिन चौधरी आस्का लाइट पर बैठ गए जिन्हें लाइट पर बैठने से मना किया तो वो आग बबूला हो गए इसी बीच पार्षद और उनके साथियों ने रजिस्ट्रार कानूनगो की जमकर पिटाई कर दी जिससे तहसील प्रशासन और रजिस्ट्रार कानूनगो संघ में भारी रोष व्याप्त है। और पार्षद और उनके साथियों द्वारा मारपीट और गालिगलोच करने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। वही सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया की तहसील प्रशासन जल निकासी को लेकर जो तहसील कर्मचारी के साथ अभद्रता हुई है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मनोज कुमार पांडेय ने चेतावनी दी की पार्षद सचिन चौधरी के खिलाफ अगर पुलिस ने कोई कार्यवाही ना की तो रजिस्ट्रार कानूनगो संघ आगे की कार्यवाही करने के लिए मजबूर होगा। वही रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने पुलिस अधिकारियों से जल्द जल्द कार्यवाही करने की मांग की है ।सिविल लाइन कोतवाली में नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल, आर आई बृजजमोहन आर्य,वेदपाल,बिजेंद्र कुमार,मनोज कुमार पांडे,अनुज यादव,प्रवीण राठौर,दिनेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज