शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला के शिव मंदिर में हुई चोरी का 10 घंटे में कलियर थाना पुलिस ने किया खुलासा... थाना पिरान कलियर में मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय समय सिंह निवासी ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला ने तहरीर देकर बताया कि नसीम उर्फ बकरा युवक के द्वारा शिव मंदिर से ब्लूटूथ स्पीकर माइक व 1500 रुपये की नगदी चोरी कर ली है घटना का तत्काल अनावरण के लिए थाना अध्यक्ष जहांगीर अली के द्वारा उप निरीक्षक प्रदीप राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज/कड़ी सुराग रस्सी पता रस्सी/मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया । इस दौरान कलियर पुलिस ने एक चोर को मय चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया वही अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी लूट ,चोरी, आयुध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, के तहत अभियोग पंजीकृत है और अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप राठौर , का0 अमित,का0 दौलत राम चौहान मौजूद रहे

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज