पिरान कलियर । नगर पंचायत पिरान कलियर के कई वार्डों में सफाई न होने को लेकर वार्ड सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को सौपा ज्ञापन... बता दे नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर 1, 3 व 4 में साफ- सफाई न होने के कारण वार्ड सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौप कर साफ - सफाई की मांग की है वही वार्ड नंबर 1 से सभासद प्रतिनिधि प्रवेज मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे वार्ड नंबर 1 में पिछले काफी समय से न तो साफ- सफाई हो रही है और ना ही कूड़ा उठने के लिए नगर पंचायत के वाहन आ रहे हैं और जगह जगह कूड़े के ढेर लगने से मलेरिया, डैंगू जैसी बीमारीयों का प्रकोप बढ़ रहा है वही वार्ड नंबर 3 के सभासद नाजिम त्यागी ने बताया कि हमने आज जो नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिए है वो साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाने को लेकर दिया है और वार्ड में जो जगह जगह जो कूड़ा इकट्ठा हो रहा है उसे उठाया जाये जिससे लोग बीमारी से बच सके और सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और वही वार्ड नंबर 4 के सभासद प्रतिनिधि इस्तखार प्रधान ने बताया कि दो दिन बाद मुस्लिम समुदाय का मोहर्रम का पर्व है और हमारे वार्ड की जो जनता है उन्होंने हमे सफाई नही होने को लेकर अवगत कराया है जिसको लेकर आज हमने नगर पंचायत में ज्ञापन दिया जो भारी बारिश के चलते सफाई व्यवस्था खराब हो गई है उसे जल्द से जल्द सुचारू रूप से चालू कराया जाये वही नगर पंचायत ईओ गोहर हयात ने जानकारी देते हुए बताया कि जो सभासदों के द्वारा साफ सफाई को लेकर ज्ञापन दिया गया था उस पर संज्ञान लेते हुए सफाई सुपरवाइजर को इन वार्डो में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैंवही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने कहा की नगर पंचायत के किसी भी वार्ड में जहाँ सफाई की व्यवस्था खराब है उसके समाधान के लिए सफाई सुपरवाइजर को निर्देश दे दिए गए हैं और उन वार्डो की सफाई की जायगी

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज