धनौरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान .... धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए पोस्टर प्रदर्शित किए। रविवार की सुबह आठ बजे स्वच्छता अभियान का शुभारंभ प्रबंध समिति की सचिव सुमन देवी ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। प्राचार्य डॉ आदित्य गौतम ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को गांव गलियों में स्वच्छता अभियान के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना चाहिए ।स्वच्छता से अनेक बीमारियां दूर होती हैं।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहित शर्मा ने कहा कि स्वच्छता का महत्व पूरा विश्व जानता है ।स्वच्छता मानव जीवन का हिस्सा है।इस अवसर पर डा. योगेश कुमार, डॉ अंजू शर्मा, आयुषी पंवार, डॉ. ऐश्वर्या सिंह, स्वाति, डॉ साक्षी शर्मा, तुषार वाजपेई, अंकेश चौहान, संध्या त्यागी, ऋतु विश्नोई, जॉनी, कार्तिक, अजय, अर्जुन, मीनू, राधिका, वंशी, छवि, सलोनी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज