पिरान कलियर में न्यायाधीशों के नेतृत्व मे चला स्वच्छता अभियान... पिरान कलियर । नगर पंचायत कलियर मे स्वच्छता अभियान के तहत धार्मिक स्थलों व अन्य कई जगह साफ सफाई कराई गई। इस दौरान टंकी चौक, अब्दाल शाह रोड़, साबरी गेस्ट हाउस के पास, अन्य कई जगह को साफ सुथरा बनाया गया।वही अम्बिका पंत द्वितीय अपर जिला जज रूडकी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें पर्यावरण को साफ रखने के लिए हमें स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रखना चाहिए और हमने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग लेकर लोगों को प्रेणना दी कि अपने रास्तों को स्थलों को साफ रखे और हमने इसकी पहल कलियर क्षेत्र में की है ताकि यहाँ की जनता स्वच्छता अभियान को अंजाम दे सके और उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान लगातार चलने वाला अभियान है और हर नागरिक की यह जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने आस पास साफ सफाई व स्थलों को साफ रखे और कहा कि हमारे आस पास अगर गंदगी है तो उसका कारण लापरवाही है और हमको अपना कूड़ा उठाने में शर्म आती है और हमे लगता हैं ये निम्न श्रेणी का काम है और इसे करेंगे तो ये हमारे मान को ठेस पहुचायेंगे लेकिन जब हमारे चीप इस काम को कर रहे हैं और वे उस काम को करने में वो कोई संकोच अनुभव नही कर रहे हैं तो आम जनता इससे प्रेरणा लेकर अपने आस पास सफाई करना शुरू कर दे तब हमारा राष्ट्र स्वच्छता की और बढेगा कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सफक्कत अली ने बताया है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन स्वच्छता सप्ताह अभियान मनाया जा रहा है आज न्यायाधीशों के नेतृत्व मे स्वच्छता अभियान में लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरुक किया गया है।स्वच्छता अभियान के तहत सभी रास्तों को पूरी तरह साफ सुथरा बनाया जा रहा है।नालियों से भी सफाई कराई जा रही है और बड़े नालों की भी सफाई की जा रही है। कीटनाशक दवा का छीडकव किया जा रहा है। और स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान अम्बिका पंत द्वित्तीय अपर जिला जज रूडकी, आशिष तिवारी शिविल जज रूडकी, परवेज आलम सिस्टम ऑफिसर सिविल कोर्ट रूडकी, नौरगं लाल, सालिनी शर्मा, त्रिर्पता महेशवरी, नरेंद्र कुमार, कुलवन सिंह, रोशन लाल भट, सतेन्द्र नाथ, ईओ गोहर हयात, अहसान, रजिया, दानिश, अकरम, दिलशाद, नाजिम,शौकीन, आदि लोग मौजूद रहे

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज